प्रतिभा सम्मान 28 को
नीमच. धाकड़समाज के प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह 28 दिसंबर को होगा। समारोह की रूपरेखा तैयार करने के लिए रविवार को जावद के अठाना दरवाजा स्थित अखिल भारतीय धाकड़ समाज गुरुद्वारा बैठक होगी। सम्मान समारोह समिति अध्यक्ष निर्भयराम बड़ाेलिया ने बताया समिति के पदाधिकारी भाग लेंगे। मुख्य अतिथि, धाकड़ समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमानारायण पटेल, अध्यक्षता राष्ट्रीय धाकड़ युवा महासभा के उपाध्यक्ष बेंगू विधायक सुरेश धाकड़, विशेष अतिथि म.प्र. प्रांताध्यक्ष रोडमल नागर, राजस्थान के पूर्व राज्यमंत्री चुन्नीलाल धाकड़, न्यायाधीश ओमप्रकाश बोहरा, धाकड़ युवा संघ के राष्ट्रीय महामंत्री समंदर पटेल, मोहन ठन्ना उज्जैन, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भेरूलाल किलोरिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।