झाड़ू लगाई, चलाया फावड़ा
नीमच. दसदिनी स्वच्छता अभियान के दूसरे दिन शनिवार को शहर के कमल चौक से गायत्री मंदिर मार्ग एवं जवाहर नगर में साफ सफाई की। शहर के कई समाजसेवियों ने उत्साह से भाग लिया। किसी ने झाड़ू लगाई तो किसी ने फावड़ा चलाया। नगरपालिका कर्मचारियों के सहयोग से चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के संयोजक डॉ. हरनारायण गुप्ता के मार्गदर्शन में सदस्यों ने श्रमदान कर सफाई की। उमाकांत पुरोहित, आरसी बोरीवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, राजेंद्र कोर सोड़ी, महेश शर्मा सहित कई लोगों ने श्रमदान कर मार्ग की सफाई में सहयोग दिया।