गुर्जर समाज ने दी श्रद्धांजलि
नीमच. आजादीकी लड़ाई में शहीद हुए वीर बिखाराम गुर्जर की 13 दिसंबर को पुण्यतिथि एवं राजस्थान में गुर्जर आरक्षण आंदोलन में शहीद हुए गुर्जर बंधुओं को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मोमबत्ती जलाकर मैसी चौराहे स्थित बगीचे में शहीदों श्रद्धांजलि दी। आयोजन में उमराव सिंह गुर्जर, सोदानसिंह गुर्जर, महेंद्र बैंसला, भूरूसिंह सहित अनेक समाज बंधु मौजूद थे।