हिंदू समाज का बल है राष्ट्र की ताकत
नर्मदाके जल कलश यात्रा शनिवार सुबह पीपली चौक नीमच सिटी से ढोल ढमाकों के साथ निकाली गई जो नीमच सिटी के मोची मोहल्ला, नयाबाजार, महाराणा प्रताप चौक होते हुए जयश्वेर महादेव मंदिर पहुंचकर धर्मसभा में बदल गई।
धर्मसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला कार्यवाह पारस पटवा ने कहा हिंदू समाज की ऊर्जा, उसका बल उसकी ताकत राष्ट्र की ताकत है। पटवा ने कहा हम महाकुंभ में जाते हैं। वहां सभी हिन्दू समाज की शाखाएं एकत्रित होकर धर्म लाभ लेते हैं, मंदिरों में पूजा अर्चना करते हैं। परंतु हम जब हम गांव जाते है तो वहां आज भी वर्णभेद की बात होती हैं। यह उसका मंदिर है। वह उस जाति का मंदिर है। हिंदू समाज एक है। मां नर्मदा के जल की जो कलश यात्रा निकाली है यह हिन्दू समाज के संगठन को मजबूत करने का एक प्रयास है। विभाग गौ सेवा प्रमुख चतरसिंह गेहलोत, नगर कार्यवाह बाबूलाल बंजारिया, प्रवीण अरोंदेकर, संपर्क प्रमुख नरेश सोनी, महेंद्र भटनागर, हेमंत हरित, बाबूलाल नागदा, हर्षित जैन, पार्षद राजेश अजमेरा, मदन पाटीदार एवं संघ के अन्य अधिकारीगण कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
मां नर्मदा हिंदू संगम द्वारा प्रथम चरण में मालवा प्रांत में कार्यक्रम किए जा रहे हैं। मंदिरों में 9 फरवरी तक नर्मदा के जल कलश की पूजा अर्चना की जाएगी। कार्यक्रम की पूर्णाहुति 10 फरवरी को होगी। इसी दिन जिलेभर से हजारों कार्यकर्ता नर्मदेश्वर की यात्रा में सम्मिलित होंगे।
पूर्णाहुति 10 फरवरी को
जल कलश यात्रा में शामिल स्वयं सेवक एवं गणमान्यजन।
राष्ट्रभक्तों ने पीपली चौक से निकाली जल कलश यात्रा, धर्मसभा भी हुई
धर्म