महाअभियान आज
नीमच. भारतीयजनता पार्टी द्वारा नव जागृति के लिए स्वच्छता से सदस्यता की ओर सफाई महा अभियान रविवार सुबह 9 बजे डाॅ.राधाकृष्णन कॉलेज के सामने, नूतन स्कूल के पीछे, नीमच पर सफाई महाअभियान का आयोजन किया जाएगा। सफाई अभियान के साथ साथ सदस्यता महाअभियान का कार्य पूरा किया जाएगा। मुख्य अतिथि सांसद सुधीर गुप्ता, जिलाध्यक्ष मंगल पटवा, विधायक दिलीपसिंह परिहार, नवनिर्वाचित नपाध्यक्ष राकेश जैन पप्पू एवं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी होंगे। समस्त क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।