पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारी वाहन का प्रवेश बंद कराअो, नींद हराम कर दी है

भारी वाहन का प्रवेश बंद कराअो, नींद हराम कर दी है

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनसंवाद- गांव वालों ने पुलिस को बताई समस्या, सीएसपी-टीआई ने समझाए नियम-कानून

सिटीरिपोर्टर | नीमच

साहब,आप तो भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तर बंद करवा दो। इनसे बहुत परेशान हो गए हैं। टैक्स बचाने के लिए ये ओवरलोड होकर गांव से होते हुए राजस्थान आते-जाते हैं। भारी वाहन अक्सर रात में गुजरते हैं। इनके कारण हमारी रातों की नींद हराम हो गई है। हादसे का अंदेशा भी बना रहता है और सड़कों की हालत भी खराब हो रही है।

ऐसी कई समस्याएं धामनियां के ग्रामीणों ने रविवार शाम को जनसंवाद के दौरान पुलिस को बताईं। जनसंवाद का आयोजन एसपी रूडोल्फ अल्वारेस एएसपी पंकज पांडे के निर्देशन में बघाना थाना पुलिस ने किया था। इसमें सीएसपी पंकज दीक्षित टीआई एसआर पाटीदार पंचायत भवन में ग्रामीणों से रूबरू हुए। उन्होंने शासन की योजनाएं, नीति आदि की जानकारी दी नियम-कानून बताए। सीएसपी ने कहा समस्या कैसी भी हो पुलिस का हस्तक्षेप हर जगह रहता है। हमारा लक्ष्य किसी भी माध्यम से समस्या सुलझाना कानून व्यवस्था बनाए रखने का है। ग्रामीणों को भी जागरूक होना पड़ेगा। इस दौरान सरपंच लक्ष्मण शर्मा, सचिव राजेश सहित ग्रामीण मौजूद थे।

सरवानिया महाराज में भी हुआ जनसंवाद

सरवानिया महाराज | पुलिसचौकी में रविवार की दोपहर जनसंवाद हुआ। इसमें जावद एसडीओपी डॉ. इंद्रजीतसिंह बाकरवाल, जावद थाना प्रभारी पीयूष चार्ल्स, चौकी प्रभारी एमएल बड़ोदिया लोगों से रूबरू हुए। लोगों ने बताया चौकी खुलने से राहत मिली है। अब छोटे-छोटे काम के लिए जावद नहीं जाना पड़ता है। चौकी के लिए स्वीकृत स्टाफ जल्द पदस्थ किया जाए। इस दौरान भाजपा नेता सुरेश जाट, फूलचंद पॉल, बाबूदास बैरागी, जितेंद्र पाल सहित अन्य उपस्थित थे।

जनसंवाद में धामनिया में ग्रामीणों से चर्चा करते सीएसपी टीआई।

टीआई ने बताया किसी अनजान व्यक्ति को घर में आने दें। चाहे वह कंबल बेचने वाला हो या ओर कोई और। थाने, टीआई उसके बीट प्रभारी प्रभारी का मोबाइल नंबर लिखकर उसके बोर्ड गांव में प्रमुख स्थानों पर लगाएं। हर गांव वाले के पास ये नंबर होने चाहिए। ताकि कोई भी सूचना दी जा सके।

चौराहों पर लिखें पुलिस के नंबर