पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंगल कलश स्थापना के साथ गूंजे जयकारे

मंगल कलश स्थापना के साथ गूंजे जयकारे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगल कलश स्थापना के साथ गूंजे जयकारे

नीमच. उपनगर नीमच सिटी स्थित सांवलिया सेठ मंदिर में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का समापन रविवार को हुआ। इस मौके पर फुलेरिया माली समाज की धर्मशाला में मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर कलश, गदा ध्वजा स्थापना की गई। कलश स्थापना के दौरान पवन पुत्र हनुमान के जयकारे से परिसर गूंज उठा। आयोजनों की शुरुआत सुबह 9 बजे हवन के साथ हुई। इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना हुई। महाप्रसादी का आयोजन भी हुआ। पुजारी राजेंद्र पुरोहित, मंदिर समिति एवं फुलेरिया माली समाज के उपाध्यक्ष बाबूलाल माली, कोषाध्यक्ष शंभूलाल अजमेरा, सचिव अर्जुनलाल सोलंकी, सह सचिव घनश्याम महावर, व्यवस्थापक बाबूलाल देवरिया सहित अन्य उपस्थित थे।