पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकता से ही किसानों का विकास संभव

एकता से ही किसानों का विकास संभव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने कहा

सिटीरिपोर्टर | नीमच

संवैधानिकअधिकारों के प्रति जागरूकता संगठन की एकता से ही किसानों का विकास संभव है। प्रशासनिक क्रियान्वयन समिति में किसानों की भागीदारी तय करें। किसानों के कल्याण की शासकीय योजनाओं का लाभ किसानों को मिले, इसके लिए किसानों को भी स्वयं सजग रहना होगा।

यह बात भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने कही। वे मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय तपोभूमि पर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।

किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डाडमचंद्र जाट, वीरेंद्र पाटीदार, जिला महामंत्री भोपालसिंह चंद्रावत खोर, नीमच प्रभारी मनुदेव आर्य मंचासीन थे। बैठक में बाबूलाल धाकड़, चारों मंडल के अध्यक्ष, रामेश्वर धनगर, जल उपभोक्ता समिति के शांतिलाल तूफान जीरन, बद्रीलाल, मांगीलाल धाकड़, रामप्रसाद शर्मा, आबिद मंसूरी, अंबालाल धनगर, भंवरलाल कुमावत, भेरूसिंह सहित अन्य मौजूद थे।