बगैर बिजली चल रहे पंचायतों के ई-कक्ष
पंचायतोंमें ऑनलाइन सिस्टम को अपडेट करने के लिए बनाई पंचायत योजना में मंदसौर जिले की 102 पंचायतों में कक्ष तो बना दिए लेकिन 86 में बिजली कनेक्शन नहीं हो पाए। विधायक यशपालसिंह सिसौदिया द्वारा विधानसभा में उठाए सवाल पर यह जवाब मिला है। इसमें मंदसौर के साथ रतलाम और नीमच की 235 पंचायतों में विद्युत कनेक्शन नहीं होने की जानकारी सामने आई।
गवर्नेस को पंचायत तक पहुंचाने के लिए बनाई योजना में पंचायत विभाग ने लाखों की राशि खर्च कर पंचायतों में कक्ष बनाए और कम्प्यूटर सहित अन्य उपकरण लगाए। पंचायत विभाग द्वारा खर्च की लाखों की राशि का सही उपयोग नहीं हो पाया। विधानसभा में उठाए मामले के जवाब में पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव ने बताया आम आदमी को सुविधा देने के लिए ग्राम पंचायतों में कक्ष की स्थापना की है। मंदसौर, नीमच रतलाम में 235 कक्ष बगैर बिजली चल रहे हैं। योजना में मंदसौर में 102, रतलाम में 231, नीमच में 84, कुल 417 कक्षों की स्थापना की है। नई कक्षों के माध्यम से खसरा, नकल, वरिष्ठ नागरिकों के प्रमाण पत्र, परीक्षा परिणाम आदि सेवाएं दी जाती है। कक्ष ग्राम रोजगार सहायता, मनरेगा में प्रशिक्षित कर्मचारी संचालित कर रहे हैं।
ये हैं स्थिति
कक्ष संख्या विद्युत कनेक्शन नहीं
मंदसौर102 86
रतलाम 231 107
नीमच 84 42