ड्रिप इरिगेशन के आवेदन आमंत्रित
नीमच | उद्यानिकीविभाग की आॅन फॉर्म वाटर मैनेजमेंट योजना के तहत ड्रिप संयंत्र लगाने के लिए किसानों को अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए किसानों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। अजा-अजजा वर्ग के लघु एवं सीमांत किसानों को 65 फीसदी, बड़े सामान्य, अजा अजजा को 55 और सामान्य वर्ग के लघु एवं सीमांत किसानों को 55 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित विकासखंड के कृषक खंड स्तरीय कार्यालय में किसान अपने अंश की राशि के डीडी दस्तावेज सहित आवेदन करना होगा।