अजा वर्ग के युवक 15 तक करें आवेदन
नीमच | अनुसूचितजाति वर्ग के 8वीं और 10वीं उत्तीर्ण युवा रोजगार मूलक व्यवसाय के तहत कौशल उन्नयन प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 15 दिसंबर है। आवेदन कलेक्टोरेट परिसर स्थित जिला अंत्यावसायी कार्यालय में जमा करा सकते हैं।
जिला अंत्यावसायी विभाग के कार्यपालन अधिकारी मदनसिंह कछावा ने बताया योजना के तहत बेसिक इलेक्ट्रिकल, हाउस वायरिंग, टेली, असिस्टेंट प्लंबर, वेल्डिंग, बेसिक आॅटो मोबाइल, बेसिक इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।