आधार पंजीयन शुरू
आधारकार्ड के लिए मंगलवार को फिर से पंजीयन शुरू हो गया। शहर में तरण पुष्कर स्वीमिंग पुल के पास आधार पंजीयन सुबह 10 बजे शुरू हुआ। शाम 5 बजे तक 150 से ज्यादा लोगों ने पंजीयन कराया।
शहर जिले में बड़ी संख्या में लोग आधार कार्ड के लिए पंजीयन करवाने से वंचित हैं। ऐसे लोगों के लिए राज्य योजना आयोग ने ओसवाल कम्प्यूटर्स कंसलटेंट प्रालि लिमिटेड को जिले का वेंडर नियुक्त बनाया है। नोडल अधिकारी एसएच चौधरी ने बताया आधार पंजीयन के लिए हितग्राही को एक फोटो, पहचान-पत्र (निर्वाचन पहचान आदि) पते के प्रमाणीकरण के लिए राशन कार्ड या बिजली बिल की फोटोकॉपी साथ लाना जरूरी है।
कंट्रोलरूम स्थापित- जिपंसीईओ जमुना भिड़े ने बताया आधार पंजीयन संबंधी शिकायत के लिए जिपं कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया है। इसका फोन नंबर 231661 है। यहां सुबह 10.30 से शाम 5.30 बजे तक शिकायत दर्ज होंगी।
आधार कार्ड बनवाने के लिए पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।