पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 लाख भी नहीं, बांटने हैं 3 करोड़

10 लाख भी नहीं, बांटने हैं 3 करोड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएम बोले अब नीमच को तोहफा देंगे

योजनाओं की राशि

नपाके नए अध्यक्ष को खाली खजाना मिल रहा है और सौगात में करोड़ों का कर्ज। ऐसे में उनके सामने बड़ी चुनौती देनदारी चुकाने के साथ ही शहर विकास के लिए फंड जुटाना रहेगा। नपा की इस खस्ताहाल स्थिति को देख नव निर्वाचित अध्यक्ष शपथ लेने से पहले ही सीएम के पास पहुंच गए। सीएम से उन्हें आश्वासन शहर विकास में किसी भी तरह की कमी नहीं आने देना का आश्वासन मिला।

नपा के खजाने में 10 लाख रुपए भी नहीं हैं। अन्य योजनाओं का फंड छोड़ दें तो नपा के पास खुद के जोड़े इतने रुपए ही हैं। इसकी तुलना में कर्ज और खर्च काफी ज्यादा है। नपा को विभिन्न मदों में करोड़ों रुपए बांटना हैं। इनमें उन ठेकेदारों की संख्या ज्यादा है जिन्होंने भुगतान नहीं होने से नपा के काम का ठेका लेना ही छोड़ दिया है। ऐसे में नव निर्वाचित अध्यक्ष राकेश जैन (पप्पू) के सामने सबसे बड़ी चुनौती पुरानी देनदारी निबटाना और चल रहे प्रोजेक्ट के लिए फंड जुटाने की है। भले ही सीएम चौहान ने उन्हें फंड की कमी नहीं आने देने का आश्वासन दिया है लेकिन वे कितना और किस मद में फंड देंगे, यह अभी स्पष्ट नहीं है। सवाल उठता है कि अगर समय पर फंड की व्यवस्था नहीं हुई तो देनदारियां कब चुकेंगी और अधूरे प्रोजेक्ट कैसे पूरें होंगे।

खजानेमें करीब 10 लाख- संपत्तिकर, समेकित कर, जलकर किराये से प्राप्त करीब 10 लाख रुपए ही नपा के खजाने में हैं। बाकी राशि अन्य मदों की है, वह भी अपर्याप्त। 10-11 लाख रुपए तो रुटीन काम में ही खर्च हो जाएंगे।

देनदारीतीन करोड़- नपाको करीब एक दर्जन ठेकेदारों को दो करोड़ रुपए से ज्यादा देना हैं। एक कराेड़ रु. उन लोगों के बाकी हैं जो नपा में सामान देते हैं। इनमें स्टेशनरी, स्वास्थ्य विभाग संबंधी सामग्री शामिल है। (नपा के मुताबिक)

विवरण कार्य राशि

नाला-नालीनिर्माण 22 2,22,98,000 रु.

सीसी रोड 06 44,71,800 रु.

डामरीकरण 03 75,74,000 रु.

खरंजा-बाउंडीवॉल 05 17,52,600 रु.

कुल कार्य 36 3,60,97,200 रु.

ये नए कार्य होने हैं

योजना राशि

{मुख्यमंत्रीशहरीजल आवर्धन योजना 3.72करोड़

{ राजीवगांधी आवास योजना 2करोड़ रुपए

{ खुमानसिंहजलाशय योजना 6.85करोड़ रुपए

{ विभिन्नयोजनाओं का अनुदान 25लाख रुपए

{ कुलराशि 12.82करोड़ रुपए

(यह राशि अन्य किसी कार्य में उपयोग नहीं हो सकत