पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बटवाल गोली कांड का आरोपी गिरफ्तार

बटवाल गोली कांड का आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमच | व्यवसायीसुरेंद्र बटवाल गोलीकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को राजस्थान के प्रतापगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। उस पर पांच हजार का इनाम है। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। 19 सितंबर 2014 को शहर के मशीनरी पार्ट्स व्यवसायी सुरेंद्र पिता ओमप्रकाश बटवाल को घर के बाहर गोली मारकर जानलेवा हमला किया गया। मामले में कैंट पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। इनमें से पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। मुख्य आरोपी आजम पिता कय्यूम लाला निवासी अखेपुर फरार था। उस पर पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। मुखबिर सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को प्रतापगढ़ (राज.) से आजम को भी गिरफ्तार कर लिया।