सिपाही की मदद करें
एकसिपाही खुद दिन-रात जागकर अपने देश और नागरिकों की सुरक्षा करता है। इसलिए हमें भावनात्मक, धन खुद बॉर्डर जाकर मदद करने के लिए तैयार रहना चाहिए। कलेक्टर जीवी रश्मि ने यह बात कही। उन्होंने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के मौके पर सैनिकों के कल्याण के लिए लक्ष्य से अधिक सहयोग राशि जमा कराने वाले 8 विभाग प्रमुखों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी से कहा कि वे किसानों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, वाणिज्यिक संघों, उद्योगों, उद्योगपतियों आमजन को झंडा दिवस के लिए सहयोग राशि देने के लिए प्रेरित करें। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी डाॅ. राजेश निगम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।