पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूने घर से लाखों के आभूषण चोरी

सूने घर से लाखों के आभूषण चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके भूतेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के आभूषण सहित नकदी ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया।

कैंट पुलिस के मुताबिक अजीत कुमार पिता चतुरलाल बंब के घर का ताला तोड़कर शनिवार दोपहर 3 से 5 बजे के बीच चोरों ने मंगलसूत्र, सोने का टीका, चेन, अंगूठी, टॉप्स, चांदी के पायजेब, सिक्के सहित 30 हजार की नकदी सहित अन्य आभूषण ले गए। चोरी की जानकारी रात 9 बजे चली जब परिवार घर पर आया। अजीतकुमार ने थाने में सूचना दी। देर रात तक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया। जांच के बाद रविवार काे पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।