धन, ऐश्वर्य की होगी वृद्धि
इसबार नवराित्र विशेष संयोग के साथ रही है। 25 सितंबर से शुरू होने वाले अश्विन नवराित्र देवी भक्तों के लिए धन और ऐश्वर्य की वृद्धि प्राप्ति कराने वाले होंगे। ऐसा विशेष संयोग करीब दो दशक बाद बन रहा है। घर-घर घटस्थापना होगी। पंडित राजेंद्र शर्मा के मुताबिक इस बार नवरात्र में दुर्गा अष्टमी और नवमी तिथियां एक साथ पड़ रही है। इसमें मां भगवती की आराधना, उपासना और पूजन से धन, ऐश्वर्य और सुख की प्राप्ति होगी। घट स्थापना के लिए दोपहर 12 बजे के बाद शुभ संयोग है। माता की आकर्षक प्रतिमाओं की दुकानें सजने लगी हैं। शहर के टैगोर मार्ग, ग्वालटोली एरिया सहित अन्य स्थानों पर दुकानें लगी हैं। श्रद्धालु और गरबा मंडलों ने प्रतिमाएं खरीदना शुरू कर दिया है। पंडित शर्मा के अनुसार इस बार नवरात्र में देवी प्रतिमाओं का विसर्जन भी दिन में ही किया जाना चाहिए, क्योंकि दिन में ही विसर्जन का खास संयोग है।
सजेंगे दरबार
नवरात्रके दौरान शहर के कई स्थानों सहित जिलेभर में मां अंबे के दरबार सजाए जाएंगे। इसके लिए पंडाल और मंच बनाने का काम शुरू हो गया है।
लगेंगेमेले
नवरात्रके दौरान भादवामाता, अंबा माता, आवरीमाता सहित अन्य मंदिरों में मेले लगेंगे। मेले के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
टैगोर मार्ग पर सजी माता की प्रतिमाएं।