पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शोषण के खिलाफ संघर्ष करना जरूरी है

शोषण के खिलाफ संघर्ष करना जरूरी है

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शोषणके खिलाफ संघर्ष जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्रों में कानून की जानकारी नहीं होने के कारण मजदूर शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते। कई समस्याओं से वे वर्षों से जूझ रहे हैं। भारतीय मजदूर संघ का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों की समस्या का निदान करना है।

यह बात भारतीय मजदूर संघ जिला संरक्षक पारस पटवा ने कहीं। रविवार दोपहर 12 बजे स्वर्णकार धर्मशाला में वे विश्वकर्मा जयंती एवं राष्ट्रीय श्रम दिवस समारोह के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। श्री पटवा ने कहा भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रहित में काम करता है और मजदूर हित में बात करता है। समारोह को सेवानिवृत्त अधिकारी महासंघ प्रदेश महामंत्री मांगीलाल पंडित ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा संगठन को राजनीति नहीं जोड़ा जाए, भारतीय मजदूर संघ गैर राजनीतिक संगठन है जो मजदूरों के उत्थान के लिए कार्य करता है। संगठन के माध्यम से पेंशनरों की विभिन्न समस्या का निदान किया जाएगा। गरीबों को शोषण से मुक्ति दिलाने की दिशा में संगठन कार्य कर रहा है। देश में 40 करोड़ मजदूर असंगठित है। ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरों का संगठित करने का काम संगठन करेगा। भारतीय मजदूर संघ, रतलाम विभाग प्रमुख दिलीप मेहता, भारतीय मजदूर संघ अध्यक्ष चतरसिंह गेहलोत, श्रम अधिकारी एसडी मांदलिया ने संबोधित किया। संचालन सचिव दिनेशचंद्र शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित मजदूर संघ सदस्य एवं गणमान्यजन। कार्यक्रम को संबोधित करते मजदूर संघ संरक्षक पारस पटवा।