नीमच ब्रदर्स एक गोल से जीता
फुटबॉलप्रेमियों को बड़े दिनों बाद फुटबॉल का शानदार मुकाबला देखने को मिला। संघर्ष भरे मुकाबले में नीमच ब्रदर्स ने एक गोल से यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को हराया।
सिटीरिपोर्टर | नीमच
राजेंद्रप्रसाद स्टेडियम में रविवार को जिला फुटबॉल संघ (डीएफए) द्वारा आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल हुआ। नीमच ब्रदर्स यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के बीच मुकाबला कशमकश भरा रहा। मैच शुरू होते ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। कई मौके ऐसे आए जब लगा गोल हो जाएगा लेकिन दोनो टीमों की रक्षा पंक्ति के साथ गोल कीपर ने दम दिखाया। रोमांच चरम पर था क्योंकि बहुत दिनों बाद दमखम वाला मुकाबला देखने को मिल रहा था। पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाई। दूसरा हाफ प्रारंभ हुआ तो यूनाइटेड क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया लेकिन गोल नहीं कर सके। उधर नीमच ब्रदर्स की टीम कोई मौका नहीं चुक रही थीं। दोनों टीम के खिलाड़ी हार मानने को तैयार नहीं थे। उनके संघर्ष ने मुकाबले को रोचक बना दिया। दर्शक रोमांचित थे। हर पल उन्हें उत्साहित कर रहा था। मैच के अंतिम 10 मिनट तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इस दौरान मैदान में कुछ देर के लिए खिलाड़ियों में तनाव की स्थिति बन गई लेकिन आयोजकों और टीम प्रबंधकों ने स्थिति संभाल ली। मैच के अंतिम 10 मिनट महत्वपूर्ण रहे। दोनों टीमें गोल के लिए तरस गई। ऐसे में मैच के अंतिम पांचवें मिनट में नीमच ब्रदर्स के खिलाड़ी मोहम्मद यूनुस उर्फ गोलू ने गोल कर अपनी टीम को उम्मीद जगा दी। मैच नीमच ब्रदर्स ने यूनाईटेड फुटबॉल क्लब को 1-0 से हराकर जीत लिया।
फाइनल की समाप्ति के बाद पुरस्कार वितरण समापन समारोह हुआ। मुख्यअतिथि महेंद्र भटनागर उपाध्यक्ष नगरपालिका थे। अध्यक्षता सीएसपी पंकज दीक्षित ने की। विशेष अतिथि स्वर्णकार समाज अध्यक्ष धनसिंह वर्मा, विधायक प्रतिनिधि रमेश सोनी, ओमप्रकाश काबरा, सेवादल के बबली तंवर एवं वरिष्ठ खिलाड़ी सोहन सिंह परमार, कालूराम सैनी(कालू कप्तान), बीआर उपाध्याय थे। डीएफए उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, राजेंद्रसिंह बेंस सहित गणमान्यजन खिलाड़ी मौजूद थे। अतिथियों ने विजेता उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी 18 टीमों के सचिव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन डीएफए सचिव डॉ. आसिफ खान आभार प्रदर्शन उपाध्यक