पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शह और मात में दिखाई प्रतिभा

शह और मात में दिखाई प्रतिभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{जूनियर शतरंज प्रतियोगिता में रैकवार विजेता

सिटीरिपोर्टर | नीमच

जिलास्तरीय शतरंज संघ ने एक दिनी शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया। शह और मात के इस खेल में बच्चों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर प्रतिभा का परिचय दिया।

रविवार को शिक्षक कॉॅलोनी नीमच एमिनेंट हाईस्कूल पर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चली। इसमें 18 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन चार चरणों में किया। पुरस्कार वितरण समारोह मुख्य अतिथि के रूप में नंदकिशोर जोशी, नीमच एमिनेंट विद्यालय के प्राचार्य सुशील जाधव थे। अध्यक्षता कैलाश गोयल ने की। जिला शतरंज संघ सचिव विजय र| गर्ग, उपाध्यक्ष कैलाश गोयल, सुरेश वर्मा, रवि छाबड़ा, मकेश बिंदल थे। प्रतियोगिता में जावद के जयंत रैकवार ने 4 अंक प्राप्त कर प्रतियोगिता के विजेता बने। नीमच के लोकेश मंगल 3.5 अंक उपविजेता, आशीष जायसवाल 3 अंक (प्रोग्रेसिव 9.5) एवं विशाल श्रीवास्तव (प्रोग्रेसिव 8) चतुर्थ स्थान रहे। प्रत्येक विजेता को प्रमाण-पत्र एवं ट्राफी दी गई। निर्णायक मप्र राज्य शतरंज संघ के कार्यकारिणी सदस्य ब्रजेशसिंह जादौन थे। संचालन नरेंद्र सोनी ने किया।

शतरंज प्रतियोगिता में खेल का प्रदर्शन करते हुए।