वृद्धजन अधिकार पर संगोष्ठी आज
नीमच : अंतरराट्रीयमानव अधिकार दिवस पर बुधवार को वृद्धजनों के अधिकार विषय पर संगोष्ठी होगी। यह ज्ञानोदय महाविद्यालय कनावटी नीमच में होगी। आयोग मित्र भानु दवे डाॅ. सुदामा मित्तल ने बताया अध्यक्षता कलेक्टर जीवी रश्मि करेंगी। मुख्य अतिथि एसपी रूडोल्फ अल्वारेस होंगे। वक्ता अरुण जायसवाल, अर्जुन पंजाबी, सीके शर्मा होंगे।