परिचय सम्मेलन 24 को इंदौर में
नीमच : अखिलभारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा मप्र जायसवाल सोशल ग्रुप ट्रस्ट इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में 24 जनवरी को पोलो ग्राउंड के सामने मरीमाता इंदौर में विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन होगा। युवा महासभा के राष्ट्रीय सचिव अर्जुनसिंह जायसवाल ने बताया कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8 बजे 21 जोड़ों के विवाह से होगा।