पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पम्फलेट भी बांटेगा डाक विभाग

पम्फलेट भी बांटेगा डाक विभाग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डाकविभाग ने आमदनी बढ़ाने का नया तरीका ढूंढ लिया है। अब वह प्रचार सामग्री भी लोगों तक पहुंचाएगा। इसे डायरेक्ट पोस्ट सेवा नाम दिया है। इसके जरिये जागरूकता और प्रचार से संबंधित कोई भी सामग्री भेजी जा सकती है। इसके लिए सामग्री पर प्राप्तकर्ता का तो नाम चाहिए, ही घर का पता।

डाक विभाग ने डायरेक्ट पोस्ट सेवा शुरू की है। इसके जरिये आप पत्र-कार्ड, ब्रोशर्स प्रश्नावलियां, कूपन, पुस्तिकाएं, सैंपल्स, पोस्टर, मेलर्स, सीडी, फ्लॉपी, कैसेट्स, प्रचार सामग्री, जागरूकता संदेश देने वाले पम्फलेट घर-घर पहुंचा सकते हैं। इसके लिए सेवा शुल्क देना होगा। यह हॉकर्स के जरिये सामग्री पहुंचाने की अपेक्षा खर्चीला है। यह बात विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को भी पता है लेकिन मुख्यालय से आदेश मिला इसलिए उसका फॉलो करना उनकी मजबूरी है।

ऐसेसंचालित होगी व्यवस्था- व्यक्तिअथवा फर्म डाक विभाग की इस सेवा के लिए प्रचार सामग्री और निर्धारित शुल्क उपलब्ध करवाएगा। यह पोस्टमैन स्थानीय बाहरी क्षेत्र में घर-घर पहुंचाएंगे।

20पोस्ट ऑफिस में सुविधा- यहसुविधा जिले के 20 पाेस्ट ऑफिसों में उपलब्ध है। इनमें 1 हेड ऑफिस 19 सब पोस्ट ऑफिस शामिल है।

यहशर्त भी- डाकविभाग छूट भी देगा, लेकिन इसके लिए कम से कम 1 हजार और अधिकतम 50 हजार आर्टिकल भेजना जरूरी है।

ग्राहकों को मिलेगा नई सुविधा का लाभ

दे रहे सेवा

^विभागने डायरेक्ट पोस्ट सेवा शुरू की है। इसका लाभ कोई भी ले सकता है। एकेदुबे, मार्केटिंगएग्जिक्यूटिव- प्रधान डाकघर

यह लगेगा शुल्क

{1000 आर्टिकल का चार्ज 1500 रुपए।

{ 20 ग्राम तक वजनी सामग्री स्थानीय स्तर पर वितरण पर 1.20 रुपए प्रति नग।

{ 20 ग्राम तक वजनी सामग्री बाहरी क्षेत्र में वितरण पर 2 रुपए प्रति नग।