बाइक की टक्कर से मौत
नीमच | नीमच-सिंगोलीरोड पर डीकेन के पास बाइक की टक्कर से साइकिल चालक की मौत हो गई। बाइक चालक घायल हो गया।
कैंट पुलिस के मुताबिक रविवार शाम 4 बजे डीकेन ढाबे के पास दुष्यंत पिता बालूराम गुर्जर नि. ब्रह्मपुुरी बाइक से डीकेन से लौट रहा था। इसी दौरान गौरीलाल पिता दुर्गा बंजारा (26) साइकिल से डीकेन जा रहा था। बाइक की टक्कर से गौरीलाल की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि दुष्यंत घायल हो गया। दुष्यंत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।