पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंगला बगीचा ने रोके प्रोजेक्ट

बंगला-बगीचा ने रोके प्रोजेक्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के तीन महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट बंगला-बगीचा समस्या के कारण वर्षों से कागजों तक सीमित हैं। तीनों ही जनहित से जुड़े हैं। इन पर काम शुरू हो तो जनता को सस्ती दर पर भूखंड फ्लैट मिल सकते हैं।

सिटीरिपोर्टर | नीमच

लोगोंको सस्ती दर पर प्लॉट फ्लैट उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका ने प्रोजेक्ट बनाए थे। ये अब तक कागजों में ही सीमित हैं। प्रोजेक्ट धरातल पर नहीं आने से नपा के जिम्मेदारों के जनता को सस्ते सुलभ आवास उपलब्ध कराने का वादे हवाई किले साबित हो रहे हैं।

नपा ने इसके लिए बंगला नंबर 60, पुराना हाट मैदान भरभड़िया रोड स्थित जमीन का चयन किया था। बंगला नंबर 60 में आवासीय, सह-व्यावसायिक भूखंड भरभड़िया में आवासीय भूखंड देने की योजना थी। इसी तरह पुराने हाट मैदान में सर्वसुविधायुक्त व्यावसायिक, सह-आवासीय कॉम्पलेक्स बनाना प्रस्तावित था। तीनों प्रोजेक्ट आम लोगों कर्मचारियों को ध्यान में रखकर बनाए गए थे लेकिन इनमें से एक भी अब तक धरातल पर नहीं आईं।

व्यावसायिक, सह-आवासीय कॉम्प्लेक्स

पुरानाहॉट मैदान यह सब्जी मंडी के सामने हाईवे से लगा हुआ। नगरपालिका की यहां सर्व सुविधायुक्त व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण की योजना है। प्रथम तल पर व्यावसायिक कॉम्पलेक्स ऊपर की मंजिलों पर फ्लैट्स बनाकर बेचना प्रस्तावित है। इससे भी नपा को आर्थिक फायदा होता।

स्थान-पुरानाहाट मैदान।

लागत-60करोड़ रुपए।

नपाको लाभ- 12करोड़ रुपए।

फायदा-नगरके बीचो-बीच अत्याधुनिक व्यावसायिक, सह-आवासीय कॉम्प्लेक्स में दुकान, आॅफिस फ्लैट्स की उपलब्धता।

स्थिति-प्रशासनिकस्वीकृति के लिए शासन के पास लंबित।

समस्या-योजनामें बंगला-बगीचा समस्या के तकनीकी कारणों से अटकी।

आवासीय, सह-व्यावसायिक योजना

बंगलानंबर 60 पुरानी नगरपालिका की जमीन पर गरीब, सामान्य अन्य वर्ग के लिए आवासीय, सह-व्यावसायिक योजना। यहां जगह विकसित कर स्लम के प्लॉट छोड़कर अन्य प्लॉट काटना हैं। इससे नगर पालिका को आर्थिक फायदा होता।

स्थान- बंगला नं. 60 पुरानी नगर पालिका।

लागत- 10 करोड़ रुपए।

नपा को लाभ- 30 करोड़ रुपए।

फायदा- आवासीय भूखंडों की उपलब्धता।

स्थिति- प्रशासनिक स्वीकृति के लिए लंबित।

समस्या- बंगला-बगीचा समस्या के तकनीकी कारणों से अटकी।

भरभड़िया रोड पर आवासीय योजना

शहरके समीप कलेक्टोरेट रोड पर स्थित ग्वॉलटोली के पास यह आव