पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए साल में 64 दिन हो सकेंगी शादियां

नए साल में 64 दिन हो सकेंगी शादियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ज्योतिष के मुताबिक शादी के सबसे ज्यादा वैवाहिक मुहूर्त मई में

{कल से 14 जनवरी तक धनुर्मास

सिटीरिपोर्टर | नीमच

नएसाल में शादी के 64 मुहूर्त हैं। सबसे ज्यादा 17 मुहूर्त मई में आएंगे। पंडितों के अनुसार आषाढ़ (अधिक मास) में एक महीने तक शादियां नहीं होंगी। शादी के लिए अगले मुहूर्त तक इंतजार करना पड़ेगा।

पं. गौरीशंकर तिवारी ने बताया 2015 में शादी के मुहूर्त ज्यादा हैं। 2014 में 49 मुहूर्त थे। नए साल में धनुर्मास के बाद शादियां होंगी। जून तक लगातार मुहूर्त हैं। 16 जुलाई तक उच्च राशि का गुरु रहेगा। 14 अप्रैल से 15 मई तक मेष (उच्च) राशि का सूर्य रहेगा। ऐसे में विवाह के लिए सिर्फ चंद्रमा का बल ही देखना होगा।

शुभ मुहूर्त

ये हैं शादियों की तारीखें

जनवरी- 21,26, 27, 29 30

फरवरी-8,9, 10, 11, 15 22

मार्च-7,8, 9, 10

अप्रैल-19,21, 22, 23, 27, 28, 29 30

मई-2,3, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 19, 20, 24, 25, 27, 28, 30 31

जून-3,5, 6, 7, 11, 12 13

नवंबर4,5, 14, 17, 18, 19, 24, 26 27

दिसंबर-4,5, 7, 8, 12, 13, 14 15

इनमेंमुहूर्त नहीं

धनु संक्रांति (धनुर्मास) : 16दिसंबर से 14 जनवरी

होलाष्टक: 26फरवरी से 5 मार्च

मीनकी संक्रांति :14 मार्च से 14 अप्रैल

आषाढ़अधिकमास : 17जून से 16 जुलाई

देवशयनकाल : 27जुलाई से 22 नवंबर