- Hindi News
- मुसलमानों का काम करो करो, वोट कांग्रेस को ही देंगे
मुसलमानों का काम करो करो, वोट कांग्रेस को ही देंगे
कार्यक्रम में बोलती मीनू मंसूरी।
भास्कर न्यूज | नीमच
कांग्रेससरकार के तत्कालीन मंत्री नरेंद्र नाहटा ने कहा था तुम चाहे मुसलमानों का काम करो या करो, वे कांग्रेस को ही वोट देंगे। उनकी इस बात से आहत होकर ही मैंने कांग्रेस छोड़ी और भाजपा से जुड़ी। आजादी से लेकर आज तक मुसलमानों के प्रति कांग्रेस की यही सोच रही है।
यह कहना है भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भाजपा के सदस्यता अभियान की नीमच, मंदसौर रतलाम जिले की प्रभारी मीनू मंसूरी का। मंदसौर की पूर्व पार्षद मंसूरी रविवार को यहां भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा और कब्रिस्तान कमेटी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थी। मीनू ने बताया वाकया 1997 का है। तब नाहटा कांग्रेस सरकार में उद्योगमंत्री थे और उन्होंने ये यह व्यक्तिगत चर्चा के दौरान कहा था। मंसूरी ने कहा कांग्रेस मुसलमानों के कंधे पर बंदूक रखकर या कंधे पर पांव रखकर सत्ता तक पहुंची लेकिन कभी भी उनका भला नहीं किया। उन्होंने शिवराजसिंह सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हुए भाजपा का गुणगान किया। नवनिर्वाचित नपाध्यक्ष राकेश जैन, जिला महामंत्री महेंद्र भटनागर, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष फिरोज पठान, महामंत्री मोहम्मद शकील कुरैशी, कब्रिस्तान कमेटी अध्यक्ष खालिक सहित अन्य उपस्थित थे।
भाजपानेत्री का आरोप गलत
^भाजपानेत्री जो भी आरोप लगा रही हैं वह गलत है। मैंने कभी एेसी बात उनसे नहीं कही। मैंने तो हमेशा उनसे यही कहा कि अल्पसंख्यकों का हित कांग्रेस में ही सुरक्षित है। नरेंद्रनाहटा, पूर्वमंत्री