पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता से सदस्यता

स्वच्छता से सदस्यता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाके ‘स्वच्छता से सदस्यता की ओर’ सफाई महाअभियान का शुभारंभ रविवार सुबह हुआ। शुभारंभ सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीपसिंह परिहार, नवनिर्वाचित नपाध्यक्ष राकेश जैन ‘पप्पू’ ने डॉ. राधाकृष्णन कॉलेज के सामने सफाई कर किया। अभियान में स्वच्छ भारत निर्मल नीमच अभियान सामाजिक संस्था ने भी सहभागिता की।

इस मौके पर सांसद गुप्ता ने कहा हम एकजुट होकर संकल्प लें कि हमें नीमच ही नहीं संपूर्ण भारत स्वच्छ बनाना है। नवनिर्वाचित नपाध्यक्ष जैन ने कहा स्वच्छता से सदस्यता अभियान बिना जनभागीदारी के सफल नहीं हो सकता। अब भाजपा के नौ करोड़ सदस्य बन कर रहेंगे। इस महायज्ञ में जनता खुद को जोड़ रही है। विधायक दिलीपसिंह परिहार ने कहा नगरीय निकाय में जनता ने कांग्रेस का सफाया कर दिया है। अब हम नगर की सफाई के लिए मिलकर झाड़ू लगाएंगे। जिला महामंत्री हेमंत हरित, महेंद्र भटनागर, पार्षद कलाबाई पाटीदार भी मंचासीन थे। इस दौरान दिगंबर जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष जम्बूकुमार जैन, संजय अग्रवाल तेलवाला, रेडक्रॉस अध्यक्ष रविंद्र मेहता, जिनेंद्र मेहता, सज्जनसिंह चौहान (भईजी), वीरेंद्र पाटीदार, उमेश मोदी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश लालवानी (मोमू) सहित नवनिर्वाचित पार्षद उपस्थित थे।

इनकासम्मान: समाजसेवीओमप्रकाश अग्रवाल, उमाकांत पुरोहित का सफाई नि:शुल्क पेयजल वितरण अभियान में उल्लेखनीय सेवा के लिए साफा बांधकर सम्मान किया।

नप अध्यक्ष ने लगाई झाड़ू

सरवानिया महाराज | स्वच्छताअभियान के तहत नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष पुखराजदेवी सुरेश जाट ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं नगरवासियों के साथ नगर में झाड़ू लगाई। उन्होंने कचरा भी उठाया।

मनासामें भी चला अभियान

स्वच्छताअभियान के तहत मनासा के वार्ड 7 के आंबेडकर कॉलोनी में सफाई की। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष यशवंत सोनी, मंडल अध्यक्ष सुनील यजुर्वेदी, जिला पंचायत सदस्य पवन पाटीदार, पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे। रामपुरा कुकड़ेश्वर में भी अभियान चला।

‘स्वच्छता से सदस्यता की ओर’ महासफाई अभियान के दौरान सफाई करते सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीपसिंह परिहार कार्यकर्ता।