पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाकघर में होगी कोर बैंकिंग, लगेगा एटीएम

डाकघर में होगी कोर बैंकिंग, लगेगा एटीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यडाकघर को आईटी प्रोजेक्ट के तहत कोर बैंकिंग से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। खाताधारकों के खाते ऑनलाइन (सीबीएस) होने के बाद ग्राहकों को एटीएम जैसी सुविधाएं भी डाकघर में ही मिलने लगेंगी। इसकी शुरुआत मुख्य डाकघर से होगी।

प्रधान डाकघर में एटीएम स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए पहले डाकघर को ऑनलाइन किया जाएगा। इसके तहत सभी खातों की जांच (सत्यापन) की जा रही है। जांच का काम इस महीने के आखिर तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद ग्राहकाें को कोर बैकिंग की सुविधा का लाभ मिल सकेगा। मुख्य डाकघर कोर बैकिंग से जुड़ते ही यहां एटीएम भी स्थापित किया जाएगा। यह सुविधा अगले महीने शुरू होने की संभावना है। इसका लाभ जिला मुख्यालय के 1 लाख 18 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को मिल सकेगा। उन्हें लेन-देन के लिए काउंटर पर कतार नहीं लगाना पड़ेगी।

25शाखाएं जुड़ेंगी- ऑनलाइनप्रक्रिया में मुख्य डाकघर से 25 शाखा डाकघरों को जोड़ा जाएगा। इन सभी के खाते ऑनलाइन होंगे। ये शाखाएं हैं मालखेड़ा, नेवड़, जावी, थडोली, कानाखेड़ा, रेवली देवली, पीपलोन, बोरखेड़ी पानेरी, छायन, सिरखेड़ा, भादवामाता, सावन, जमुनियाकलां, भाटखेड़ा, पालसोड़ा, कनावटी, भरभड़िया, बिसलवासकलां, दारू, राबड़िया, कराड़िया महाराज, चीताखेड़ा, अमावली जागीर, रेलवे स्टेशन नीमच, सीआरपीएफ (जवाहरनगर)।

उपडाकघर बैंकों में तब्दील होंगे- ग्रामीणक्षेत्र के 19 उप डाकघरों को बैंकों में तब्दील किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहक भी कोर बैंकिंग की सुविधा का लाभ ले सकेंगे। कोर बैंकिंग से जुड़ने के साथ ही डाक विभाग एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, एसएमएस अलर्ट, मोबाइल बैंकिंग सहित अन्य सुविधाएं प्रदान करेगा।

मुख्य डाकघर, नीमच

ये लाभ होंगे

खाते चैक कराएं

^भारतीयडाक विभाग के आईटी आधुनिकीकरण प्रोजेक्ट के तहत सभी डाकघरों को बैंकिंग सेवाओं के नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। इससे ग्राहकों को हर जगह हर समय बैंकिंग सुविधा मिलेगी। डाकघर के खाताधारक मुख्य डाकघर में खातों का सत्यापन कराएं ताकि उन्हें ऑनलाइन सुविधा का लाभ मिल सकेे। कोमलसिंहपंवार, सहायकअधीक्षक- मुख्य डाकघर, नीमच

{ अभी डाकघर में कोर बैंकिंग सुविधा नहीं है। शुरुआत होते ही खाताधारक पासबुक के जरिये किसी भी जिला मुख्यालय के डाकघर में पैसा जमा और निकाल सकेगा।

{ पासबुक अपडेट करने का काम डाकघर के अधिकारी