नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बैठक आज
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बैठक आज
नीमच| नगरीयनिकाय के चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक जिला भाजपा कार्यालय तपोभूमि पर रखी है। बैठक शु़क्रवार शाम 6 बजे होगी। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष चौरसिया ने बताया भाजपा नगर मंडल के तत्वावधान में रखी। इसमें जिला संगठन मंत्री ब्रजेश चौरसिया, जिलाध्यक्ष मंगल पटवा, विधायक दिलीपसिंह परिहार, जिला महामंत्री महेंद्र भटनागर, हेमंत हरित का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
एसडीएमने ली बैठक
जावद| कृषिमहोत्सव की तैयारियों को लेकर एसडीएम केएस सेन ने सभी के अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए। 25 सितंबर से 20 अक्टूबर तक कृषि महोत्सव मनाया जाएगा। कृषि रथ गांव-गांव जाएगा और किसान संगोष्ठियां होगी। विभिन्न विभागों के अधिकारी किसानों को महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे। 25 सितंबर को कृषि मंडी परिसर जावद में प्रदर्शनी लगाई जाएगी।