पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

नीमच | इंदिरानगर शिव चौक में गुरुवार से श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। डीजे साउंड के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलशयात्रा इंदिरा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः आयोजन स्थल पहुंची। महिलाएं सिर पर कलश धारण किए चल रही थीं। श्रद्धालु बारी से श्रीमद् भागवत कथा पोथी को सिर पर लिए चल रहे थे। 24 सितम्बर को पूर्णाहुति होगी। कथा वाचन पंडित हरिवल्लभ चतुर्वेदी करेंगे। कथा रोज दोपहर 12 से 4 बजे तक होगी।