पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सानिया तो कोई सचिन बनकर आया

सानिया तो कोई सचिन बनकर आया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोईसचिन बना तो कोई सानिया मिर्जा। इन उस्तादों ने मंच पर देश की महान हस्तियों वेशभूषा में आकर्षक प्रस्तुति दी तो तालियां गूंज उठी। ऐसे कई प्रतियोगिता में बच्चों ने आकर्षक प्रतिभा दिखाई।

अवसर था गुरुवार को अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रद्वीप महिला द्वारा आयोजित सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों का। अग्रवाल पंचायत भवन बारादरी पर हुए कार्यक्रमों में बच्चे महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिता रखी। सभी ने उत्साह से भाग लिया। बच्चों के लिए छोटे उस्ताद, कौन बनेगा जीनियस तो युवतियों के लिए झलक दिखलाजा युगल नृत्य और महिलाओं के लिए ये रिश्ता क्या कहलाता और अजब-गजब फिल्मी अंदाज प्रतियोगिता हुई। जिनमें सभी ने मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। अंत में क्लब सदस्यों की ओर बेटी बचाओं पर आधारित आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। विशेष अतिथि वरिष्ठ अनुपमा गर्ग, सुनीता गोयल मीना बंसल थी। मंच संचालन सावित्री सिंहल प्रीति ऐरन ने किया। निर्णायक साक्षी श्रीवास्तव, आषी मित्तल, अलका सिंहल, रजनी खंडेलवाल, सेंटी चौैहान, चिंटू, तृप्ति जैन, दीपशी बंसल, ज्योति मित्तल थे। क्लब अध्यक्ष दीपमाला गोयल, सचिन सुनीता गोयल, वर्षा धाड़ेती, वर्षा गोयल सहित बडी संख्या में समाज की महिलाएं बच्चे मौजूद थे।

एक नजर स्पर्धा के प्रतिभागियों पर

ये रहे विजेता

>छोटे उस्ताद में प्रथम तीर्थ नांगलिया द्वितीय आर्या गर्ग।

> कौन बनेेगा जीनियस में प्रथम टीम काव्या अग्रवाल, हेतल सिंहल, साक्षी गर्ग तथा द्वितीय टीम निखार गोयल, स्नेहा गोयल, हर्षवर्धन गोयल रहे। मास्टर शेफ में प्रथम नितिका ऐरन, द्वितीय निधि अग्रवाल तृतीय अर्चन गोयल।

> झलक दिखला जा में प्रथम सलोनी गोयल-काजल जिंदल, द्वितीय जनिषा-जिज्ञासा गर्ग।

> ये रिश्ता क्या कहलाता है प्रथम पिंकी गोयल, द्वितीय रितु धानुका।

> अजब गजब फिल्मी अंदाज में प्रथम मोनिका मित्तल, द्वितीय अक्षी बंसल।

> इन सभी विजेताओं को अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल पंचायत भवन समिति की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।

महाआरती करते अग्रवाल समाजजन।

स्केटिंग करता बालक।

सचिन बना नन्हा बालक।

स्पर्धा में केक बनाती महिला।

बॉस्केटबॉल का प्रदर्शन करते हुए।

अभिनव बिंद्रा बना बालक टारगेट पर निशाना लगाते हुए।

महाराज अग्रसेन की महाआरती

नीमच| अग्रवालसमाज के आराध्यदेव अग्रसेनजी महाराज का