वाट्स एप से करेंगे लोगों को अलर्ट
ठगोंअपराधियों से बचाने के लिए पुलिस विभाग संचार सोशल मीडिया का सहारा ले रहा है। इसके लिए वेबसाइट पर जानकारी देकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। नवाचार की कड़ी में अब वाट्स एप के जरिए लाेगों को जाेड़कर अलर्ट करने की तैयारी है। इसके लिए पुलिस मित्र अलर्ट ग्रुप की मदद ली जाएगी। इस पर अपराधों अपराधियों से बचने के तरीके बताए जाएंगे। सावधानी बरतने संबंधी मैसेज ट्रैफिक नियमों की जानकारी भी भेजी जाएगी। समय-समय पर होने वाले आयोजनों की सूचना भी दी जाएगी।
बैंकयह नहीं पूछती- बैंकेंफोन पर एटीएम नंबर, पासवर्ड, सीवीवी नंबर की जानकारी नहीं मांगी जाती। यदि कोई मांगे तो तत्कालन इसकी सूचना पुलिस को दें।
शंकाहो तो सूचित करें- किसीतरह की शंका होने पर भी पुलिस को सूचना दें। कंट्रोल रूम को 100 नंबर पर जानकारी दें। नजदीकी थाने पर भी संपर्क कर सकते हैं।
अलर्टकरेंगे- एसपीरूडोल्फ अलवारेस ने कहा लोगों को जागरूक करने के लिए वाट्स एप ग्रुप तैयार कर रहे हैं। इसके माध्यम से लोगों को समय-समय पर सावधान करेंगे।
1. असली के बदले नकली नग थमाना - असलीनग के नाम पर पत्थर बेचने वाला गिरोह भी जिले में सक्रिय है। 29 जनवरी को सिंगोली में वारदात हुई। किशन गुर्जर को पत्थर लगी अंगूठियों को असली नग की बताकर ज्यादा दाम में बेचा गया। शक होने पर कुछ देर बाद ही उसने सिंगोली थाने मेें प्रकरण दर्ज कराई।
3.जेवर चमकाने के नाम पर ठगी- चमाकानेके नाम पर सोने के जेवर ले उड़ने की वारदात होती रहती हैं। 2 फरवरी को रिटायर्ड गार्ड कॉलोनी निवासी महिला जिन डेविड के साथ ठगी हुई। दो युवक चमकाने के नाम पर 10 ग्राम वजनी सोने की चेन लेकर चंपत हो गए। महिला ने इसकी रिपोर्ट बघाना थाने में दर्ज कराई।
4.एटीएम का पासवर्ड मांग रुपए निकाले- मोबाइलपर कॉल अथवा मैसेज कर खाता नंबर, पासवर्ड मांगना और रुपए निकाल लेना सामान्य बात हो गई है। 8 फरवरी को नीमच सिटी के वरदीचंद किलोरिया के साथ ऐसी वारदात हुई। किसी ने खुध को बैंक का अधिकारी बताकर एटीएम कार्ड का नंबर पासवर्ड पूछ 11,490 रु. निकाल लिए।
प्रयोग