पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुनर्मूल्यांकन के लिए विद्यार्थियों ने की गुहार

पुनर्मूल्यांकन के लिए विद्यार्थियों ने की गुहार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमच | इलेक्ट्रिकलट्रेड की सेकेंड समेस्टर की परीक्षा में निजी आईटीआई के फेल विद्यार्थियों ने कलेक्टर से मिलकर पुनर्मूल्यांकन की मांग की। उन्होंने ने बताया चार संस्थानों के 300 विद्यार्थियों में से 395 माइनस मार्किंग के नाम पर फेल कर दिए गए हैं। यह नियम हटाकर पुन: मूल्यांकन किया जाना चाहिए।

अभाविप के प्रदेश सहमंत्री आयुष कोठारी, नगर अध्यक्ष लोकेश चांगल के नेतृत्व में विद्यार्थी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। मंगलवार को कलेक्टर जीवी रश्मि को मंगलवार को आवेदन देकर पुनर्मूल्यांकन की मांग की। उन्होंने बताया 14 फरवरी से तीसरे सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू हो रही है। प्रणय सिंहल, अतुल कौशल, नरेंद्र झाला, आकाश नेनावा, अक्षय जैन, रितेश लोट, राजेंद्र शर्मा, ललित नागदा मौजूद थे।