- Hindi News
- आईजी आज सुनेंगे जनता की बात, लेंगे मीटिंग
आईजी आज सुनेंगे जनता की बात, लेंगे मीटिंग
आईजीवी. मधुकुमार बुधवार को नीमच आएंगे। वे सुबह 11.00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर क्राइम मिटिंग लेंगे। इस दौरान 2014 में हुए अपराधों और अपराधों के नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा किए कार्यों की समीक्षा करेंगे। दोपहर 1.00 बजे से जनप्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। शाम 4 से 5 बजे तक एसपी आॅफिस में जनशिकायत निराकरण कार्यक्रम के दौरान जनता से रूबरू होंगे। वे एसपी आॅफिस का निरिक्षण भी करेंगे।