बंजारा समाज ने कहा कार्रवाई वापस लो
बंजारासमाज ने मंगलवार दोपहर 1 बजे कलेक्टर एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें मोरवन में हुई घटना को लेकर समाज के लोगों पर की गई कार्रवाई वापस लेने की मांग की।
ज्ञापन में बताया 6 फरवरी की सुबह 8 बजे राजू पिता मांगीलाल बंजारा निवासी माेरवन को रास्ते पर रोककर गाली-गलौच कर मारपीट की गई थी। थाने में रिपोर्ट कराने पर जान से मारने की धमकी दी। इसे लेकर होने वाली कार्रवाई से बचने गांव का माहौल बिगाड़ने के लिए दुकानें बंद करवाई गई और चक्काजाम किया गया। दबाव बनाकर बंजारा समाज के 15 से ज्यादा लोगों के खिलाफ जावद थाने में प्रकरण दर्ज करा दिया। पुलिस समाज के लोगों पर कार्रवाई कर रही है। अत: सही जांच कर झूठी कार्रवाई वापस ली जाए। ज्ञापन में प्रकरण वापस नहीं होने तक समाज द्वारा शांतिपूर्ण आंदोलन की चेतावनी भी दी। बंजारा समाज ने गांव का माहौल बिगाड़ने के लिए फतेहसिंह जाट, रोड़मल तेली, राहुल जाट, कन्हैयालाल तेली, पप्पू रेगर, कैलाश सोनी, बलवीर जाट सहित अन्य पर कार्रवाई करने की मांग की। राजू बंजारा, धारासिंह, बाबूलाल, महेंद्र, भारतसिंह, राधेश्याम चंदेल, गोपाल गरासिया, गोपाल कछावा अन्य मौजूद थे।
चार और आरोपी गिरफ्तार
नीमच.माेरवन में मारपीट उत्पात मचाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें अंबालाल, लाभचंद, मनोहर और रमेश बंजारा शामिल हैं।
कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते बंजारा समाज के लोग।