नीमच | बोरदियामें मकान निर्माण के दौरान गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। रतनगढ़ पुलिस के मुताबिक घीसालाल पिता उदयलाल (60) नि. मुआवदा पास के सुरेश लोहार के निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहा था। मंगलवार सुबह 10.30 बजे हादसा हुआ।