- Hindi News
- आप किस मुंह से गुमटी हटाने आए हो, साहब 15 हजार दिए, तब रखी गुमटी
आप किस मुंह से गुमटी हटाने आए हो, साहब 15 हजार दिए, तब रखी गुमटी
शहरमें अवैध रूप से लग रही गुमटियां हटाने के लिए रविवार को नगरपालिका ने फिर मुहिम शुरू की। शुरुआत ग्वालटोली के बरुखेड़ा से इंदिरा नगर जाने वाले रोड पर की। लाइन से लगी गुमटियों को नपा का अमला हटाने लगा तभी गुमटी रखने वाले संचालकों का आक्रोश फूट गया। गुमटी संचालक गुस्से में सीएमओ के पास पहुंचे और कहने लगे गुमटी फ्री में नहीं रखी। मोटी रकम दी है। 15 हजार रुपए नकद दिए तब गुमटी रख पाए हैं। आप किस मुंह से गुमटी हटाने आए हो। पब्लिक के सामने इस तरह के आरोप लगने से सीएमओ सीपी रॉय सकपका गए। सीएमओ ने कहा आप झूठे आरोप लगा रहे हैं बताए किसे रुपए दिए। दोनों में कहासुनी हो गए। गुमटी रखने वाले रुपए देने के आरोप पर अडिग रहा तो सीएमओ ने साथ चल रहे नपा अधिकारियों की आरोप लगाने वालों के सामने परेड करा दी। उन्होंने राजस्व अधिकारी दिनेश चांदना, मनोज चौरसिया, अंबालाल मेघवाल सहित पूरे अमले को सामने खड़ाकर पूछा बताओ किसने आपसे 15 हजार रुपए लिए। गुमटी संचालक ने सभी चेहरा देखकर मना कर दिया लेकिन बाद में गुमटी वालों ने कहा जिन्होंने रुपए लिए वे मोटे से हैं। चेचक के दाग है। सीएमओ ने कहा ठीक है। आप लिखकर शपथ पत्र दें, हम जांच करा लेंगे। दोनों पक्षों में विवाद बढ़ने पर सीएमओ ने गुमटी हटाने को लेकर दो दिन का अल्टीमेटम दिया।
हर मार्ग पर गुमटी
शहर के हर मार्ग पर गुमटी बाजार तैयार हो रहा है। जगह-जगह गुमटी रखी जा रही है। इससे जहां मार्ग छोटा पड़ रहा है वहीं संकरा हो रहा है। शहर के टैगोर मार्ग पहले ही गुमटियों से पटा है। उसके बाद दशहरा मैदान और किलेश्वर रोड पर गुमटियां जम गई। मैसी फगुर्शन से लेकर ग्वालटोली रोड पर गुमटियां रखी जा रही है।
महावीर बाग में मटेरियल भरती जेसीबी।
गुमटी संचालक और स्थानीय लोगों से चर्चा करते सीएमओ।
बस स्टैंड से गुमटी जब्त
बस स्टैंड पर नपा अमले ने कार्रवाई की। एक-दो दिन में बिना अनुमति के रखी दो गुमटियां जब्त की। बस स्टैंड पर सालों से जमी गुमटियों से नपा पहले परेशान हैं। नई गुमटियां रखने पर तुरंत कार्रवाई की।
^ गुमटी संचालकों ने रुपए लेने के आरोप लगाए थे। कुछ अफसरों की परेड करा दी। वे पहचान नहीं कर पाए। लिखित शिकायत देने को कहा है। अगर किसी ने रुपए लिए है तो सख्त कार्रवाई करेंगे। सीपीरॉय, सीएमओ,नगरपालिका, नीमच।
बंगला नंबर-46 में प्रतिबंध के बावजूद निर्माण होने पर नग