पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नरेंद्र मोदी तो कोई बना अखबार

नरेंद्र मोदी तो कोई बना अखबार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी का सबको नमस्कार तथा अग्रसेन जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश रहेगा इस तरह किसी ने मोदी बनकर छुट्टी की घोषणा की तो किसी ने अखबार बनकर सुनाई मंच पर ताजा खबरें। किसी ने जल परी बन सुनाया मछली जल की रानी हैं, हाथ लगाओ डर जाएगी। बच्चों की इन प्रस्तुतियों को देख खूब तालिया बजी हैं। मौका था अग्रवाल ग्रुप महिला प्रकोष्ठ के सांस्कृतिक कार्यक्रम का।

अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल समाज शहर में विभिन्न कार्यक्रम कर रहा है। रविवार को कमल अग्रसेन भवन में बच्चों महिलाओं के लिए कई प्रतियोगिता कार्यक्रम हुए। समाजजन ने उत्साह से भाग लिया। फैंसी ड्रेस, डांस, सास-बहू तू-तू मैं-मैं.., आदि प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। समाज के बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। अतिथि उषा रामचंद्र अग्रवाल, निर्मला गर्ग, ब्रजबाला गर्ग,सुलोचना गर्ग, कमलेश ऐरन, सुलोचना धानुका थी। अतिथियों का प्रकोष्ठ सदस्यों द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजिका उषा अग्रवाल, सह संयोजिका रानी बंसल, संगीता गर्ग, किर्ती मित्तल, मीना मित्तल, संगीता गर्ग जीजी, सुनीता सर्राफ, संगीता गर्ग कानाखेड़ा आदि मौजूद थी।

कपल डांस की प्रस्तुति देती बालक-बालिका।

अखबार बनकर समाचार सुनाती बालिका।

नरेंद्र मोदी बनी बच्ची रही आकर्षण का केंद्र।

जलपरी बनी

नन्ही बालिका।

ये रहे विजेता > बादरवालमें प्रथम खुशबू गोयल, द्वितीय तृप्ति गोयल तथा रंगोली में प्रथम स्तुति गोयल, द्वितीय प्रियंका गर्ग, महिला वर्ग में प्रथम नेहा मित्तल रही। थर्माकोल ग्लास में प्रथम चिन्मय जिंदल द्वितीय दर्शिता गोयल। पेपर ड्रेस में प्रथम गौरवी जिंदल द्वितीय तोषिका गोयल। टपोरी में प्रथम प्रवीण गोयल द्वितीय हेतल सिंहल। सास बहू तू-तू मैं-मैं में प्रथम सुशील गोयल-मधु सिंहल द्वितीय अनीता िमत्तल-सुनीता जिंदल। कपल डांस बालिका वर्ग में प्रथम काजल-सलोनी द्वितीय शानू तनिष्क अग्रवाल। महिला वर्ग में प्रथम सोनल-वर्षा धाड़ेती द्वितीय स्वाति-गिन्नी अग्रवाल रही। इन सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित समाज की महिलाएं।