मैच में गोल दागने की लगी रही होड़
जिलाफुटबॉल संघ नीमच के तत्वावधान में जिला स्तरीय फुटबॉल का आयोजन हो रहा है। रविवार को चार मैच खेले गए। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। रविवार को हुए मुकाबलों में एक समानता यह रही कि हारने वाली सभी टीमों एक भी गोल नहीं दाग सकी। मैच देखने काफी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे। अतिथि सैनी समाज के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, रशीद कप्तान, राजेंद्रसिंह बैंस, विनोद शर्मा, साबिर मसूदी थे। लाइव कॉमेंट्री डॉ. आसिफ खान ने की।
टूर्नामेंट में आज के मुकाबले
जिलाफुटबॉल संघ नीमच के तत्वावधान में 13 से 21 सितंबर तक दशहरा मैदान एवं स्टेडियम पर फुटबॉल प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में सोमवार को मंडी विरुद्ध फ्रेंड्स यूनियन, ईगल विरुद्ध नीमच हीरोज, चर्चिल विरुद्ध स्टार स्पोटर्स के बीच होंगे।
रविवार के ये रहे परिणाम
मुकाबलाविजेता
यूनाइटेडक्लब विरुद्ध रॉयल क्लब 7 गोल से रॉयल क्लब
न्यू स्टार विरुद्ध जयसिंहपुरा 1 गोल से न्यू स्टार
स्टार स्पोर्ट्स विरुद्ध चर्चिल 1 गोल से स्टार स्पोर्ट्स
रजक क्लब विरुद्ध नीमच फुटबॉल 2 गोल से रजक क्लब
किक लगाने का ऐसा रहा अंदाज। }फोटो भास्कर