शिविर में 250 मरीजों ने लिया लाभ
नीमच | आदिनाथफाउंडेशन ने भारतीय ऑटो रिक्शा संघ के तत्वावधान में रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। स्वर्णकार धर्मशाला में लगे शिविर में 250 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाइयां दी। शिविर में आदिनाथ ई.एन.टी. एंड जनरल हास्पिटल जयपुर के चिकित्सक डाॅ. लवलीश जैन नाक, कान, गला रोग के मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कान रोग पीड़ित मरीजों को श्रवण यंत्र नि:शुल्क वितरित किए। शुभारंभ पर विधायक दिलीपसिंह परिहार सहित भारतीय ऑटो रिक्शा चालक संघ अध्यक्ष रमेश राठौर, महामंत्री राजबहादुर पंवार, मंत्री मोहम्मद शफी, संगठन मंत्री मोहम्मद सलीम, उपाध्यक्ष राजेन्द्र डांगी सहित कई लोग मौजूद थे।
रेडक्रॉसको 33 यूनिट रक्तदान
नीमच | रक्तदानशिविर का रविवार को खाेर हॉस्पिटल में विक्रम जन सेवा ट्रस्ट ने किया। इसमें सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया 33 यूनिट रक्तदान किया। विक्रम सीमेंट के एचआरडी हेड रणजीत मोहंती ने पहला रक्तदान कर शुभारंभ किया।