- Hindi News
- दफ्तर ही इतना गंदा तो शहर के क्या हाल होंगे
दफ्तर ही इतना गंदा तो शहर के क्या हाल होंगे
येकैसा हाल बना रखा है। इतनी गंदगी। क्या करते हैं हमारे कर्मचारी। शहर साफ करने की जिम्मेदारी हम पर है और हमारा दफ्तर ही इतना गंदा। कैसे काम चलेगा। कुछ इस अंदाज में नगरपालिका की पहली सीएमओ सविता प्रधान ने चार्ज लेने के बाद कर्मचारियों को लताड़ा। मंगलवार को ज्वाइन करते ही दोपहर में उन्होंने नपा कार्यालय का निरीक्षण कर लिया। ओएस कक्ष, स्वास्थ्य शाखा, जलकर, जन्म-मृत्यु पंजीयन शाखा, निर्माण शाखा सहित सभी शाखाओं और वहां होने वाले काम की जानकारी ली। साथ ही कुछ रिकॉर्ड चेक किया। अव्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए। दफ्तर की सफाई के लिए विशेष ध्यान देने की बात कही। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री एएन वर्मा सहित सभी नपा उपयंत्री कर्मचारी मौजूद थे। नगरपालिका की पहली महिला सीएमओ के रूप में सविता प्रधान सुबह 10.30 बजे कार्यालय पहुंची। चार्ज लेने के बाद अधिकारियों से चर्चा की।
पदभार ग्रहण करती सीएमओ सविता प्रधान।