कॉलेजों में बिखरे प्रतिभा के रंग
कॉलेजोंमें युवा उत्सव का उत्साह बना हुआ है। इसमें विद्यार्थी उत्साह से भागीदारी कर रहे हैं। मंगलवार को शहर के जाजू कन्या कॉलेज, ज्ञानोदय काॅलेज कनावटी पीजी काॅलेज में प्रतियोगिताएं हुईं। काॅलेज स्तर पर चयनित प्रतिभागी जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेंगे। जो 27 से 30 सितंबर के बीच होंगे।
सुबह-शाम बोल बंदे कृष्णा-कृष्णा.., राष्ट्र की जय चेतना का गान वंदेमातरम.., मने लाइदो असो लूंगड़ा सा..ऐसे भक्ति लोकगीतों ने सभी का मन मोह लिया। अवसर था सीताराम जाजू शासकीय कन्या काॅलेज में सोमवार को हुए युवा उत्सव के आगाज का। यहां तीन दिन तक काॅलेज स्तरीय स्पर्धा होगी। पहले दिन कार्यक्रम की शुरुआत संगीत विद्या से शुरू हुई। एकल-समूह गायन में छात्राओं ने भारतीय, पाश्चात्य लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी। तत्पश्चात समूह लोकनृत्य की प्रस्तुति हुई। छात्राओं ने गुजराती परिधानों में गरबा किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ सदस्य छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद थीं।
आजये स्पर्धा होगी
गर्ल्सकाॅलेेज की युवा उत्सव प्रभारी डाॅ. रश्मि हरित ने बताया महाविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव के अंतर्गत दूसरे दिन बुधवार को रंगोली (फ्री हेण्ड, डाॅटेड), स्थल चित्रण, पोस्टर निर्माण, कोलाॅज, मूर्तिशिल्प, कार्टूनिंग आदि।
ज्ञानोदय के परिणाम
प्रश्नमंच >प्रथम टीमसुमन कुमारी, पवन अरोरा सूरज शर्मा।
वाद-विवाद>पक्ष मेंप्रथम शिवांगी गर्ग, विपक्ष में प्रथम नेहा खत्री।
रंगोली>प्रथम स्तुतिगोयल।
कोलाॅज>प्रथम दिव्यानीप्लास।
मूर्तिशिल्प >प्रथम दिव्यानीप्लास।
पोस्टरपेटिंग >प्रथम अंजलिरेगर।
कार्टूनिंग>प्रथम दिव्यानीप्लास।
गर्ल्स काॅलेज के परिणाम
एकलगायन सुगम > प्रथमबुलबुल सुथार, द्वितीय गौरी श्रीवास्तव एवं तृतीय अनुश्री जैन।
एकल गायन शास्त्रीय >प्रथमश्रुति पारिक, द्वितीय आयुषी कौशिक।
एकलगायन पाश्चात्य> प्रथमआयुषी कौशिक, द्वितीय श्रुति पारिक एवं तृतीय अनुश्री जैन।
समूहगान भारतीय> प्रथमबुलबुल सुथार, मनीता बंसल, गीता शर्मा, नीलम बैरागी, नीलम चौैहान पूजा राठी समूह। द्वितीय पूजा पुरोहित एवं समूह तथा तृतीय सौम्या शर्मा एवं समूह।
समूहनृत्य> प्रथमश्रेया चौैहान, अंजली सक्सेना, महक धाकड़, दिव्या सक्सेना, पूजा गोस्वामी, नीलोफर, किरण, पूजा पाटीदार एवं गौरी श्रीवास्तव समूह रहा।
प्रश्नमंच > प्रथम