पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों को मिलेगा मुफ्त स्मार्ट फोन

विद्यार्थियों को मिलेगा मुफ्त स्मार्ट फोन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाचुनावों के समय भाजपा ने कॉलेज के विद्यार्थियों को मुफ्त स्मार्ट फोन देने की घोषणा की थी। योजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया नियम तय हो गए हैं। फोन सिर्फ उन विद्यार्थियों को मिलेगा जिनकी उपस्थिति कम से कम 75 प्रतिशत हो।

उच्च शिक्षा विभाग की अवर सचिव शकीला अख्तर द्वारा जारी पत्र के मुताबिक स्मार्ट फोन स्नातक के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को दिया जाएगा। प्रवेश लेने की तारीख से मोबाइल फोन दिए जाने तक संबंधित छात्र की उपस्थिति कम से कम 75 फीसदी होना जरूरी है। जो इस शर्त को पूरा नहीं करेगा, उसे फोन नहीं मिलेगा। योजना सिर्फ सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए हैं। जिनको फोन मिलेगा, उनके लिए यह अनिवार्य होगा कि मोबाइल नंबर प्राचार्य को उपलब्ध कराएं। इससे विद्यार्थियों को समय-समय पर योजनाओं की जानकारी दी जा सकेगी। साथ ही परीक्षा, फॉर्म भरने जैसी सूचनाएं मोबाइल पर दी जा सकती हैं।

प्रदेश स्तर पर खरीदी

मुफ्तवितरण के लिए मोबाइल फोन की खरीदी केंद्रीयकृत होगी। फोन कैसा होगा, यह तय करने का काम सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का होगा। मोबाइल खरीदी के लिए एमपीईडीसी द्वारा टेंडर जारी किए जाएंगे। जिस एजेंसी के नाम टेंडर खुलेगा, वही कॉलेजों में फोन का वितरण भी करेगी।

आदेश नहीं आया लेकिन साइट पर जानकारी

^शासनद्वारा प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन देने का लिखित कोई आदेश नहीं मिला। लेकिन विभाग की साइट पर जरूर जानकारी डाली है। डॉ.अशोका श्रीवास्तव, प्राचार्य,पीजी कॉलेज, नीमच

फैक्ट फाइल

6जिलेमें सरकारी कॉलेज

1700करीबविद्यार्थियों की संख्या

75प्रतिशतस्मार्ट फोन के लिए जरूरी उपस्थिति

कूपन से मिलेगा

हालांकि अब तक यह तय नहीं हुआ कि स्मार्ट फोन कब वितरित किए जाएंगे। पर जो विद्यार्थी इस योजना के पात्र होंगे, उन्हें कॉलेज के प्राचार्य द्वारा एक कूपन दिया जाएगा। इनके बदले में एजेंसी द्वारा कॉलेजों में जाकर मोबाइल फोन दिए जाएंगे। बाद में उक्त कूपनों के आधार पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सीधे एमपीईडीसी को भुगतान किया जाएगा।

स्मार्ट फोन।