- Hindi News
- विश्व में झंडे से ही होती है देश की पहचान
विश्व में झंडे से ही होती है देश की पहचान
झंडाकिसी भी देश की शान होता है। विश्व में इसी से देश की पहचान होती है। यह बात महाविद्यालय के प्राचार्य एससी दुबे ने कही।
वे सोमवार को राधाकृष्णन महाविद्यालय में सशस्त्र झंडा दिवस पर हुए समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कई जवानों ने देश की एकता-अखंडता की रक्षा, राज्य की सुरक्षा प्राकृतिक आपदाओं के दौरान कर्त्तव्य निभाते हुए प्राण त्याग दिए। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए 7 दिसंबर को झंडा दिवस मनाया जाता।
वाहनोंपर झंडे लगाए- रासेयोके विद्यार्थियों ने एलआईसी चौराहा, टीवीएस चौराहा, कमल चौक, मैसी शोरूम, फव्वारा चौक पर वाहनों पर झंडे लगाए शहीदों के परिवारों की सहायता के लिए राशि एकत्र की। यह शहीदों के आश्रितों, विकलांग, पूर्व सैनिकों उनके आश्रितों के पुनर्वास कल्याण के लिए भेजी जाएगी। पूरण नागदा, प्रवीण कैथवास, पंकज मोदी, विनोद पाटीदार, वैशाली वर्मा, प्रियंका कोठारी, अर्चना दुबे, विद्यार्थियों स्टाफ ने योगदान दिया।