पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसी वार्ड में 1000 वोट का आंकड़ा नहीं छू पाई कांग्रेस

किसी वार्ड में 1000 वोट का आंकड़ा नहीं छू पाई कांग्रेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निकायचुनाव में इस बार कांग्रेस को करारी हार का मुहं देखना पड़ा। इसका कारण कुछ भी रहा हो, परिणाम चौंकाने वाले रहे।

40 वार्डों में कांग्रेस 7 वार्डों में सिमट कर रह गई। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सिर्फ 3 वार्डों में ही भाजपा उम्मीदवार से आगे रहे। इन वार्डों में कांग्रेसी पार्षद जीते। इनमें से दो मुस्लिम समाज के पार्षद हैं। खास बात यह है कि कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी उमरावसिंह राठौर (बापू) को अपने ही वार्ड में भाजपा प्रत्याशी राकेश जैन (पप्पू) से अाधे वोट भी नहीं मिल सके। जबकि जैन अपने वार्ड सहित 37 वार्डों में आगे रहे।

हजारका आंकड़ा नहीं छू पाए- एकभी वार्ड में कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी एक हजार का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। उन्हें सर्वाधिक 898 वोट नीमच सिटी के वार्ड क्रमांक चार से मिले। यहां भाजपा प्रत्याशी को 1013 वोट मिले।

नहींचला सिटीवाद- विसचुनाव में दिलीपसिंह परिहार नीमच सिटी से बढ़त बनाकर जीते थे। इस बार भी कांग्रेस को नीमच सिटी से अच्छी बढ़त मिलने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सिटी के वार्ड एक से सात तक सभी में भाजपा को कांग्रेस से ज्यादा वोट मिले।

समीक्षा करेंगे

^जनादेशहमें मंजूर है। 12 में से 10 निकायों में हम हारे। जावद जीरन में हमने जीत दर्ज की। हार के कारणों की समीक्षा करेंगे। नंदकिशोरपटेल, जिलाध्यक्ष,कांग्रेस

10 निकायों में परचम

^नीमचनपा सहित 10 निकाय में भाजपा ने परचम फहराया। जावद जीरन में जरूर हार का सामना करना पड़ा। इसकी समीक्षा करेंगे। मंगलपटवा, जिलाध्यक्ष,भाजपा

भाजपा : राकेश जैन कांग्रेस : उमरावसिंह राठौर

{सर्वाधिकवोटवार्ड22 में 1399 वार्ड 4 में 898

{ सबसेकम वोट वार्ड33 में 46 वार्ड 33 में 26

{ आगेरहे 37वार्डों में 3 वार्डों में

{ अपनेवार्ड में वोट वार्ड29 में 1066 वार्ड 3 में 677 वोट

{ 1000से ज्यादा वोट 23वार्डों में कहीं भी नहीं

{ डाकमतपत्र 22443

कांग्रेस-भाजपा की स्थिति

उपनगर नीमच सिटी (वार्ड 1 से 7)

भाजपा-7836 मतकांग्रेस-4354मत

अंतर-3482मत

ग्वालटोलीइंदिरानगर (वार्ड 8 से 11)

भाजपा- 3375कांग्रेस-1879

अंतर-1496

बंगला-बगीचाअन्य (वार्ड 12 से 35)

भाजपा- 22843कांग्रेस-9713

अंतर-13130

उपनगरबघाना (वार्ड 36 से 40)

भाजपा- 4701कांग्रेस-2718

अंतर-1983