1209 मतदाताओं ने दबाया नोटा
नगरीयनिकाय चुनाव में पहली बार ईवीएम का उपयोग हुआ। आयोग ने नोटा की सुविधा भी मतदाताओं को दी। दूसरे चरण में नीमच नगर पालिका तीन परिषदों में हुए चुनावों में 1209 मतदाताओं ने अलग-अलग वार्डों से चुनाव लड़े पार्षद प्रत्याशियों नकार दिया। सबसे ज्यादा नोटा नीमच के वार्ड 6 में डले। चारों निकायों के 85 वार्डों में से 7 में एक भी मतदाता ने नोटा उपयोग नहीं किया।
शहर के वार्ड 6 में भाजपा कांग्रेस प्रत्याशियों के अलावा एक निर्दलीय भी मैदान में थी। यहां 80 मतदाताओं ने तीनों प्रत्याशियों को नकार दिया। इस तरह सभी 40 वार्डों में मिलाकर 932 लोगों ने नोटा का उपयोग किया। इस मामले में नीमच दूसरे नंबर पर रहा। यहां 170 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। जीरन के वार्ड 1 में सबसे ज्यादा 29 मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों को नकार दिया। नयागांव नगर परिषद में 57 मतदाताओं को 13 वार्डों के प्रत्याशियों में से कोई भी रास नहीं आया। यहां वार्ड 13 में सबसे ज्यादा 11 लोगों ने नोटा इस्तेमाल किया। सरवानिया महाराज में 50 मतदाताओं ने नोटा उपयोग किया। यहां सिर्फ 12 वार्डों में ही कुछ मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों को नकार दिया। यहां वार्ड 1 में 10 मतदाताओं ने नोटा दबाया।
सातवार्डों में नोटा को शून्य -
नीमचके एकमात्र वार्ड 33 में किसी ने भी नोटा को वोट नहीं दिया। जीरन के वार्ड 8 में, नयागांव के वार्ड 6 7 में और सरवानिया महाराज के वार्ड 4, 6 13 में नोटा के वोटों की संख्या शून्य रही।