परलाई में जलने से विवाहिता की मौत
सिंगोलीथाना क्षेत्र के ग्राम परलाई निवासी एक विवाहिता की जलने से मौत हो गई। महिला के पिता की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा।
पुलिस के मुताबिक सोनीबाई पति फूलचंद मीणा (25) निवासी परलाई की गुरुवार दोपहर घर पर जलने से मौत हो गई। जलने के कारणों का पता नहीं लग पाया। जांच चल रही है। दोपहर 1 बजे मृतका के पिता मोतीलाल पिता रामलाल मीणा निवासी जावरा खुर्द राजस्थान की सूचना पर विवाहिता का शव मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए शव जिला अस्पताल भेजा।
इलाजके दौरान युवक की मौत
नीमच | शहरके यादव मंडी क्षेत्र निवासी एक युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार रात मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी किशनसिंह परिहार के मुताबिक चंद्रकांत उर्फ चंदू पिता कमल सिंह यादव (27) निवासी यादव मंडी नीमच को जी घबराने और उल्टी की शिकायत पर परिजन बुधवार रात 11 बजे जिला अस्पताल लाए। इलाज के दौरान रात 1.30 बजे मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।