अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
जावरा-नयागांवफोरलेन पर भरभड़िया फंटे पर गुरुवार सुबह 11.30 बजे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाए। यहां इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी किशनसिंह परिहार के मुताबिक विश्वास पिता कन्हैयालाल दर्जी और हरनारायणसिंह पिता हीरालाल लोधा दोनों निवासी जावद मोटरसाइकिल से नीमच रहे थे। रोड क्रॉस करते समय भरभडिय़ा फंटे पर मंदसौर की तरफ से तेज गति से रहे अज्ञात वाहन टक्कर मारकर निकल गया। दोनों घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लाए जहां इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।
बेहोशमिला अज्ञात व्यक्ति : नीमच|रेलवेस्टेशन फाटक के पास गुरुवार रात 8 बजे एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। सूचना पर 108 उसे जिला अस्पताल लाई जहां इलाज चल रहा है। अस्पताल पुलिस चौकी के मुताबिक व्यक्ति की उम्र करीब 50 वर्ष है।