पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कागजों में अटके करोड़ों के प्रस्ताव

कागजों में अटके करोड़ों के प्रस्ताव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेढ़ लाख की आबादी और बढ़ते यातायात के हिसाब से ट्रैफिक पुलिस के पास आधुनिक संसाधन नहीं है। लाखों रुपए के प्रस्ताव शासन काे पहुंचाए लेकिन नतीजा सिफर रहा। कई बार यातायात व्यवस्था बाधित होने के साथ आकस्मिक दुर्घटना पर राहत और बचाव काम प्रभावित होते हैं। जो उपकरण है उसकी सुरक्षा एवं रखरखाव भगवान भरोसे हैं।

सिटीरिपोर्टर | नीमच

ट्रैफिकपुलिस ने नए सिरे से वाहन और उपकरण खरीदने के लिए ट्रैफिक संचालनालय को एक बार फिर करोड़ों के प्रस्ताव भेजे हैं। जिले की आबादी एवं हर साल बढ़ रहे यातायात दबाव के मद्देनजर वर्तमान में इंटर सेफ्टर वैन की जरूरत लंबे समय से है। 12 से 15 लाख की इस गाड़ी में स्पीडगन, ब्रेथ एनालाइजर, स्मोक मीटर, कम्प्यूटर और प्रिंटर आदि रहते हैं।

48लाख के सिग्नल की योजना अधूरी-शहर केप्रमुख चौराहे पर सिग्नल लगाने की योजना का प्रस्ताव नगरपालिका को बनाकर पहुंचाया था। प्रस्ताव में शहर के प्रमुख चौराहों पर सिग्नल लगाने थे। उस समय प्रत्येक सिग्नल की लागत 6 लाख के करीब थी।

यहांलगने थे सिग्नल शहरके 8 स्थानों पर सिग्नल लगना थे। चौकन्ना बालाजी, पीपली चौक नीमच सिटी, सर्किट हाऊस चौराहा, सीआरपीटीसी चौराहा, अल्कोलाइड चौराहा।

स्पीडराडार मिली क्रेन-ट्रैफिक पुलिसद्वारा भेजे प्रस्ताव में स्पीड राडार शामिल थी। यह सुविधा अब तक उपलब्ध नहीं हो सकी। दुर्घटना में कई बार वाहन पलट जाते हैं या गड्ढे में गिर जाता है। यातायात विभाग ने 22 लाख की क्रेन का प्रस्ताव शासन को पहुंचाया लेकिन यह सौगात भी नहीं मिल सकी।

जो उपकरण है उनकी कद्र नहीं

यातायातव्यवस्था में उपयोग आने वाले 155 स्टापर एवं 35 जाली वाले स्टापर एवं 8 बैरिकेड्स मौजूद है लेकिन रखरखाव के अभाव में कई स्टापर कंडम हैं। लोहे से निर्मित कई ट्रैफिक छतरियां टूट गई। दो वर्ष पहले लगाए फाइबर स्पीड ब्रेकर कई स्थानों पर उखड़ने लगे हैं।

उपकरणों की है जरूरत

^यातायातव्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए अत्याधुनिक उपकरणों की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है। इस संबंध में शासन को पत्र के माध्यम से अवगत कराया। कई प्रस्ताव भेजे हैं लेकिन हुआ कुछ नहीं। जो उपकरण है उनका रखरखाव कर रहे है। रामसिंहराठौर, यातायातप्रभारी,नीमच

ये प्रस्ताव भेजे- कागजों में अटके

उपकरण, वाहन जरूरत लागत उपलब्ध

इंटरसेफ्टर वैन 1 15लाख 0

रोड मार्किंग मशीन 1 11